Jaunpur: चला बाबा का बुलडोजर, मुक्त हुई 40 लाख रूपये की जमीन

योगी सरकार की दूसरी पारी शुरू होने के साथ ही बाबा बुलडोजर भू-माफियाओं, सरकारी जमीनों को बाप की बपौती समझकर कब्जा करने वालों पर कहर बनकर गरज रहा है। इसी कड़ी में मछलीशहर के बरहता गांव में तालाब और भीटा की जमीन पर कब्जा करके बनाये गये पक्के निर्माण को बुलडोजर के माध्यम से तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने ध्वस्त कराकर जमीन को कब्जे में ले लिया।
तहसीलदार के अनुसार तालाब और भीटा की जमीन को इस गांव के लालबहादुर राम पुत्र काशीराम ,अच्छेलाल पुत्र जीतलाल,कलावती पत्नी मुन्नीलाल, साहबलाल पुत्र जीतलाल,मोहनलाल पुत्र रूरी,मुन्नुराम पुत्र ठाकुरदीन,संजीव पुत्र तीर्थराज ने कब्जा करके पक्का निर्माण करा लिया था। पहले इन सभी जमीन को खाली करने की नोटिस दिया गया था इसके बाद भी ये लोग जमीन खाली नही किया जिस पर आज मेरे नेतृत्व में राजस्व की टीम बुलडोजर के माध्यम से पक्के निर्माण को ढहा दिया गया। खाली हुई जमीन पर पुनः तालाब की खुदाई कराकर सार्वजनिक कार्य में किया जायेगा। बुलडोजर चलने से भू-माफियाओं में हड़कंम मच गया है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।