• Breaking News

    Jaunpur: मार्कशीट में नंबर की जगह लिख दिया कांग्रेस, एमए अंतिम वर्ष के छात्र के रिजल्ट में गड़बड़ी


    पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंद्ध मां आशा ज्ञानदीप संस्थान कुछमुछ के छात्र की मार्कशीट में गड़बड़ी मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि मार्कशीट में हुई गलती को जल्द सुधार कर रिजल्ट अपडेट कर दिया जाएगा। मार्कशीट पर नंबर की जगह कांग्रेस लिख कर रिजल्ट जारी कर दिया गया है

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अजब-गजब मामला सामने आ रहा है। एमए अंतिम वर्ष का छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख चकित रह गया। मार्कशीट में नंबर की जगह कांग्रेस लिखा था। देखते ही देखते मार्कशिट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

    इस बात को लेकर स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत कुलसचिव महेंद्र कुमार से भी की। मामला मां आशा ज्ञानदीप संस्थान का है। एमए अंतिम वर्ष के छात्र की मार्कशीट में रिजल्ट की जगह पर कांग्रेस लिखकर आया है। महाविद्यालय एमए अंतिम के वर्ष छात्र विक्रम सिंह का कहना है कि रिजल्ट देखने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर गए तो उनके रिजल्ट में अंक की जगह कांग्रेस लिखा मिला।

    इसकी जानकारी जैसे महाविद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष दिनेश तिवारी को हुई। उन्होंने इसे जल्द ठीक कराने की कुलसचिव से अपने ज्ञापन में लिखकर मांग की। इस संबंध में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसी गलती है तो जल्दी से संपर्क कर उसे चेक कराया जाएगा। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad