Jaunpur: मेंहदी प्रतियोगिता में आंचल, सौम्या व सान्या ने मारी बाजी
मारवाड़ी, राजस्थानी, अरेबियन आदि डिजाइन की खूबसूरत मेहंदी लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में हुआ था। जिसमे कुल चालीस जोड़ो ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में आंचल मौर्या ने अपने सहयोगी सिमरन के हाथों पर तो जूनियर वर्ग में सान्या बानो ने अनन्या व सौम्या विश्वकर्मा ने अंशु यादव के हथेली पर मेहंदी रचकर बाजी मारी।
सीनियर वर्ग में साइना बानो ने प्रतिभा यादव व रौनक ने तमन्ना सिंह के हाथों पर मेहंदी रचकर क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में श्रेया मौर्या ने भूमिका के हाथों पर व अक्षिता पांडेय ने निधि मौर्या के हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जबकि गुंजा मौर्या ने शिवानी यादव के हाथों पर अरेबियन डिजाइन की मेहदी बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह एडवोकेट ने विजेता छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साह वर्धन बढाया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करना है।
ऐसे प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्राओं का मन पढ़ाई के साथ- साथ उनक जीवन मे उपयोग होने वाले दूसरे साधनों में भी लगता रहे।
निर्णायकों में कविता सिंह, अर्चना सिंह, नेहा सिंह, दामिनी सिंह आदि प्रमुख रहे।
इस अवसर पर रामचन्द्र सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, सुशील सिंह, अजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, राहुल यादव, बृजेश यादव, कार्तिकेय प्रजापति, अंजनी उपाध्याय, असलम अंसारी, विवेक मिश्र, प्रवीण सिंह, सौरभ सिंह, यशवंत यादव, आर्यन आदि का प्रमुख योगदान था।
अध्यक्षता प्रधानाचार्य शरद सिंह व आभार अमित सिंह ने ज्ञापित किया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।