Jaunpur: काम को लेकर निर्माण एजेंसियों को नोडल अधिकारी ने लगाई फटकार

जौनपुर। निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धिकपुर में नोडल अधिकारी रविंद्र नायक ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में हुआ मेडिकल व्यवस्था मे लापरवाही देखकर नाराजगी जताई और निर्माण एजेंसी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर समय से कार्य पूर्ण नहीं होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
निर्माणाधीन उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय मैं नोडल अधिकारी रविंद्र नायक ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया इस दौरान दोनों को अधर में लटके निर्माण कार्य को देख कर एवं खराब मटेरियल देखकर उ नाराजगी जताई। निर्माण एजेंसी व इलेक्ट्रॉनिक विंग के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य में हो रही देरी को पूरा कराने का निर्देश दिया। जिससे मेडिकल छात्रों का द्वितीय वर्ष के प्रवेश से आने वाली बैच को मान्यता मिल सके। साथ ही उन्होंने ओपीडी में बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करा कर ओपीडी चालू करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भारी अव्यवस्था को देखकर प्रधानाचार्य शिवकुमार को सुधार लाने की नसीहत दी । उन्होंने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज परिसर में सेंट्रल एसी अभी तक चालू नहीं हुई है। जिस पर इलेक्ट्रॉनिक विंग के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर वह ऐसी नहीं चालू करते हैं तो ओपीडी चालू करने में समस्या आएगी। इसलिए तत्काल कार्य को सुधार कर प्रगति पर लाया जाए।
मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान ऐकडेमिक, एडमिनिस्ट्रेशन भवन के विभिन्न कक्षो ,लैब का विस्तार से निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक विंग के प्रोजेक्ट मैनेजर को सख्त निर्देश दिया कि सभी प्रकार की व्यवस्था पूर्ण कर ओपीडी जल्द से जल्द शुरू कराई जाए। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड को भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। एनएमसी के आने से पहले सभी प्रकार के आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के आरई आरके सिंह को कड़ी चेतावनी दी कि शेष कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराएं। खराब मटेरियल के इस्तेमाल से बचें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा , जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह उपस्थित रहे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।