• Breaking News

    Jaunpur: महिलाओं को मजबूत करना सहकार भारती का उद्देश्यः रजनी सिंह


    जौनपुर। सहकार भारती जौनपुर के जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू के दिशा निर्देशन में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देते हुये जिला सह संगठन प्रमुख रजनी सिंह ने शुक्रवार को नगर के भगवती कलोनी, वाजिदपुर, कन्हईपुर में जनसम्पर्क अभियान चलाकर दर्जनों लोगों को सहकार भारती की सदस्यता दिलायी।

     इस मौके पर रजनी सिंह ने सहकार भारती के उद्देश्य एवं सहकारिता के माध्यम से पूरे प्रदेश की महिलाओं के उत्थान हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया। साथ ही कहा कि आने वाला समय सहकारिता और सहकार भारती का है। 

    देश भर में अलग-अलग सहकारी संस्थाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। उनको एक सूत्र, एक विचार, एक ध्येय में पिरोने का कार्य सिर्फ सहकार भारती ही कर सकती है। सहकार भारती की सदस्यता लेने वालों में एकता सिंह, डा. कविता राय, पूनम सिंह, रीता सिंह, कामना चौहान, आकांक्षा सिंह, आयुषी सिंह, माधुरी सिंह, कमला राय, शीला सिंह आदि प्रमुख रहीं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad