• Breaking News

    Jaunpur: सोनी जायसवाल बनीं जेसीआई सप्ताह की चेयरमैन

    जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना के पूर्व अध्यक्षों की बैठक पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता के निवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता जेसीआई चेतना की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर आने वाले जेसीआई सप्ताह पर चर्चा की गई। जेसीआई सप्ताह को अच्छा और ऐतिहासिक बनाने के लिए सप्ताह चेयरमैन के नाम पर सोनी जायसवाल का नाम आया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। 

    फाउंडर अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने बधाई देते हुए सितंबर माह में जेसी सप्ताह को अच्छे ढंग से मनाने की बधाई दी। साथ ही कहा कि इस वर्ष जेसीआई चेतना का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है, उसी प्रकार यह जेसीआई सप्ताह भी ऐतिहासिक होगा। निवर्तमान अध्यक्ष/मंडल अधिकारी रीता कश्यप व वर्तमान अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने सप्ताह चेयरमैन का माल्यार्पण करके स्वागत किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष/पूर्व मंडल निदेशक चारू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष/पूर्व मंडल अधिकारी कल्पना केसरवानी, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, मधुरानी गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। सप्ताह चेयरमैन सोनी जायसवाल ने सभी पूर्व अध्यक्षों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष जेसीआई इंडिया के बताये गये कार्यक्रम के अनुरूप जेसीआई सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें जेसीआई जौनपुर चेतना के सभी सदस्यों के पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करती हूं। अन्त में जेसीआई चेतना की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad