• Breaking News

    Jaunpur: महिलाओं ने हरतालिका तीज को लेकर किया भव्य कार्यक्रम


    जौनपुर। लायंस क्लब गोमती की महिला शाखा द्वारा हरतालिका तीज का भव्य कार्यक्रम खानपुर अकबर स्थित एक होटल में शनिवार की देर शाम अध्यक्ष देवेश गुप्ता के दिशा निर्देश में क्लब की प्रथम महिला निधि गुप्ता के नेतृत्व में मनाया गया। प्रज्ञा मिश्रा ने ईश वन्दना प्रस्तुत किया।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     डा. सुलोचना सिंह ने सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ महिला चिकित्सक व सदस्य डा. शकुन्तला यादव ने कहा कि हरितालिका तीज एक ऐसा त्यौहार है जिसे सुहागन महिलायें मनाती हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जोन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि सुहागन महिलायें नख से शिख तक श्रृंगार करती हैं जिसे सोलह सिंगार भी कहा जाता है। इस त्योहार में भगवान शंकर पार्वती की पूजा की जाती है और माता पार्वती को प्रसन्न करने का पूरा प्रयास किया जाता है। 

    इस दौरान गणपति वन्दना पर डा. प्रियंका श्रीवास्तव व शान्वी मौर्या ने नृत्य प्रस्तुत किया। बबिता साहू, आर्या गुप्ता व चन्दा बरनवाल ने भजन प्रस्तुति किया। इसी क्रम में कजरी व तीज के गीत बिन्दु सिंह, सुनीता पाठक, सीमा गुप्ता, रीता केसरवानी व सीमा सिंह ने प्रस्तुत किया। सुधा मौर्या, अरूणा गुप्ता, संस्कृति साहू ने काव्य पाठ किया। वहीं प्रतिमा साहू, अमृता जायसवाल, शालिनी साहू, नुपुरू सिंह, डा. पूजा यादव, मंजू मिश्रा, डा. अंशु यादव, नैंसी, मीनल ने सुन्दर तीज नृत्य प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सोलह श्रृंगार कर प्रियंका गुप्ता, खुशबू गुप्ता, शशिलता, शकुन्तला बैंकर, निशा साहू व अरुणा पाण्डेय आदि उपस्थित रहीं। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर चेतना साहनी, तनु जायसवाल, अर्चना गौड़, प्रियंका पाण्डेय, शेफाली गुप्ता, हेमा पाण्डेय, स्नेहा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

     कार्यक्रम का संचालन डा. रश्मि मौर्या ने किया। कार्यक्रम संयोजक धीरज गुप्ता व अनिल अग्रहरी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिरेन्द्र सिंह, डा. राजेश मौर्या, अशोक गुप्ता, नवीन मिश्रा, अनिल पाण्डेय, डा. नरेन्द्र यादव, सुधीर साहू का विशेष योगदान रहा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad