Jaunpur: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्थापित होंगे छह और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
.jpeg)
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को छह नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मिले हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने सभी छह शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
प्रदेश सरकार की ओर से विश्व विद्यालय को छह नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए अनुदान की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से शोध के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। इससे शिक्षक और छात्रों को नए संसाधन उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय में अब कुल 12 सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित हो जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों से शासन को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए आवेदन मिले थे। शासन ने परीक्षण करने के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस देने की घोषणा की। डिपार्टमेंट ऑफ सेंटर ऑफ साइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी के काजल कुमार डे को तीन लाख 85 हजार, गणित विभाग के डॉ. सुशील कुमार शुक्ला को दो लाख 90 हजार रुपये, भौतिक विज्ञान के डॉ. मनीष प्रताप सिंह को तीन लाख 70 हजार रुपये, अर्थ एंड प्लेनेटरी विज्ञान के डॉ. श्याम कन्हैया सिंह को तीन लाख 10 हजार, केमिस्ट्री के डॉ. मिथिलेश यादव को दो लाख 64 हजार और फिजिक्स के डॉ. पुनीत धवन को तीन लाख पांच हजार रुपये की धनराशि शासन की ओर से मंजूर की गई है। इस धनराशि को उपकरण, आकस्मिकता, यात्रा एवं फील्ड कार्य, मैन पावर, प्रोजेक्ट फेलो में खर्च किया जा सकेगा।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।