Jaunpur: राशन डिलीवरी को जा रहा ट्रक पलटा, दस पल्लेदार घायल

जिला मुख्यालय से राशन लादकर ट्रक कोटेदारों के यहां डिलीवरी करने जा रहा था। दोपहर में ट्रक पंवारा बाजार के निकट हिम्मतपुर में पहुंचा तो अचानक सामने आ गए बाइक सवार युवक को बचाने में चालक के नियंत्रण खो देने से ट्रक नहर के किनारे पलट गया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
ट्रक में सवार दस पल्लेदार सड़क पर गिरने से घायल हो गए। इस दौरान आवाज व घायलों की चीख-पुकार सुनकर जुटे आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य में लग गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सतहरिया अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्यामलाल, लाल बहादुर, भारत, संजीव व राज कुमार व एक अन्य को छुट्टी दे दी। वहीं गंभीर चोटों के कारण रामकुमार, संजय, प्रेमचंद व कन्हैया लाल को जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों की निगरानी में राशन दूसरे वाहनों से कोटेदारों के यहां भेजा गया।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।