Jaunpur: पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिले
विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा परिषद जौनपुर ने बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृतमहोत्सव बनाया। जिसके तहत विद्यालय में ग्यारह अगस्त से लेकर सत्रह अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम(तिरंगा यात्रा, रंगोली, रूप सज्जा, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों) आयोजित किया गया था जिसमें बच्चों एंव उनके अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
विद्यालय प्रबंध समिति ने निर्णय लिया कि इन कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे, व विद्यालय में नियमित उपस्थित रहने वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों को पुरस्कृत/सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाए जिससे दूसरे बच्चे और अभिभावक भी प्रेरित हों।
इससे पूर्व पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह के मुख्यतिथि अश्विनी कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यतिथि अश्विनी सिंह ने विद्यालय प्रधानाध्यापक की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों एंव उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह यह सिद्ध करता है कि विद्यालय परिवार बच्चों एंव उनके अभिभावकों के कितना नजदीक है और इस विद्यालय के विकास का यही मूल मंत्र है। आज तारा(उमरी) कंपोजिट विद्यालय न सिर्फ ब्लाक, जिला बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास रहेगा कि विद्यालय उत्तरोत्तर विकास करे और इसके लिए प्रधानाध्यपक व विद्यालय परिवार के साथ मिलकर हम कार्ययोजना तैयार करते रहेंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल ने विद्यालय के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों ने बेहद ही ईमानदारी व कड़ी मेहनत से विद्यालय को सजाया व सँवारा है जिसका परिणाम यहाँ के बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास के रूप में प्रदर्शित हो रहा है। अंत में विद्यालय परिवार की तरफ से पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह में आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बच्ची आकांक्षा विश्वकर्मा ने की जिसकी अद्वितीय संचालन क्षमता की सभी ने प्रशंसा की।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।