• Breaking News

    Jaunpur: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार तमंचा कारतूस नगदी लूट की बाइक बरामद

    जौनपुर ।सरायख्वाजा पुलिस व स्वाट टीम ने सिद्दीकपुर तिराहे से दो शातिर लुटेरों को असलहा बाइक नगदी समेत गिरफ्तार कर लिया और वह लूट की कई घटनाओं में शामिल होना बताया गया । जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर लुटेरे सिद्धिकपुर तिराहे के पास मौजूद हैं। 

    किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिस पर थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ,स्वाट प्रभारी आदेश त्यागी, सर्विलांस प्रभारी रामजन्म यादव मय फोर्स के साथ सिद्धिकपुर में लुटेरो की घेराबंदी की। इस दौरान दो शातिर लुटेरों को धर दबोचा। जिसमें अजय सोनकर चिथरू पुत्र भरत सोनकर निवासी मिल्कोपुर के पास से एक तमंचा 12 बोर ,दो जिंदा कारतूस,4670 रूपये व सुंदर सोनकर ऊर्फ पंडित पुत्र लालचंद सोनकर निवासी बेहङा थाना केराकत के पास से एक तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस और लूट की 9250 रुपए एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर पर बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपी कई लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad