कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा का आज है 13वां दिन
तिरुवनन्तपुरम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। भारत जोड़ा यात्रा का आज 13वां दिन है। राहुल गांधी के साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अलाप्पुझा के चेरथला में अपने 13 वें दिन भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। कांग्रेस की यह यात्रा तमिलनाडु से शुरू होकर केरल में है। इसके बाद यह यात्रा कर्नाटक पहुंचेगी।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के अलाप्पुझा में आयोजित एक नौका दौड़ में हिस्सा लिया। राहुल गांधी द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए नौका दौड़ के एक वीडियो में उन्हें नाव के दोनों किनारों पर बैठे लोगों के साथ इस दौड़ में हाथ आजमाते हुए देखा गया है। नौका दौड़ जीतने के प्रयास में जब उनकी नाव दूसरी नावों से आगे निकल गई तो कांग्रेस नेता जोश में आ गए।
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई एक अन्य वीडियो क्लिप में राहुल गांधी को मुस्कुराते हुए देखा गया। नौका दौड़ से पहले राहुल गांधी ने मछुआरों से की बात : इस पहले दिन में राहुल गांधी ने अलाप्पुझा में वडकल समुद्र तट पर मछुआरों से मुलाकात की और ईंधन की बढ़ती लागत, सब्सिडी में कमी, घटती मछली स्टॉक और खराब होते पर्यावरण पर चर्चा की। सोमवार को तय की गई 16 किलोमीटर यात्रा : सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई बड़े कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के साथ रहे।
इस दौरान उनके साथ के मुरलीधरन, कोडिक्कुन्निल सुरेश, रमेश चेन्नीथला, केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ थे। सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा ने 16 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों की अवधि में सात जिलों को छूते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए केरल से होकर गुजरेगी। यात्रा 21 और 22 सितंबर को एर्नाकुलम जिले से होकर 23 सितंबर को त्रिशूर पहुंचेगी।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।