• Breaking News

    जानी दुश्मनी: 15 दिनों में 8 बार हमला, सांप तो पीछे ही पड़ गया है

    उत्तर प्रदेश के आगरा में एक छोटा-सा गांव मनखेड़ा आजकल सुर्खियों में है. इस गांव के सुर्खियों में आने की वजह रजत चाहर और एक सांप की जानलेवा कहानी है. पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे 20 साल के रजत चाहर के पीछे एक सांप पड़ गया है. जब भी रजत अकेला होता है, तो सांप उस पर हमला करके काट लेता है. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     

    रजत का कहना है कि सितंबर में सांप उसे कई बार काट चुका है. वह जहां भी जाता है, सांप भी उसके पीछे आ जाता है. रजत ने बताया कि सांप काले रंग का है. पहले उसे दिक्कत नहीं हुई थी, लेकिन लगातार सांप के काटने की वजह से अब उसे आंखों से कम दिखाई देने लगा है. बकौल रजत चाहर सांप एक दो बार नहीं, बल्कि पिछले 15 दिनों में आठ बार हमला कर चुका है. हाल ही में सोमवार रात में घर के कमरे में अकेले सोते समय सांप ने रजत को काट लिया था. वह चिल्लाया, तो घर के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत इलाज कराया गया. इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. गांव के लोग घर के आस-पास जमघट लगाकर आपस में इस मामले की चर्चा करते रहते हैं. रजत को सांप से बचाने के लिए घर के लोगों ने झाड़-फूंक और सपेरों को बुला लिया है. घर में बीन बज रही है और सांप को बुलाने के लिए सपेरे तरह-तरह से लगे हुए हैं, लेकिन सांप है कि किसी की पकड़ में आ ही नहीं रहा है.


    सपेरों की मदद के अलावा पीड़ित इलाज कराने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भी जा चुके हैं. इसके अलावा पास के एक वैध सांप काटने के बाद दवा देकर रजत का इलाज करते हैं. पीड़ित के परिवार के लोगों का कहना है कि सांप से बचाव के लिए कई जतन किए जा रहे हैं, लेकिन कोई भी उपाय कारगर साबित नहीं हो रहा है. रजत के परिवार के लोग कई बार वन विभाग को भी सूचित कर चुके हैं, लेकिन अब तक वन विभाग का कोई अधिकारी उनके घर नहीं पहुंचा है. फिलहाल सांप और रजत के बीच काटने और बचने का खेल जारी है. इस संबंध में आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात हुई थी. उनकी जानकारी में यह मसला लाया गया, तो उन्होंने कहा कि इसे दिखवाते हैं.



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad