• Breaking News

    जौनपुर में जुड़वा बच्चों की हत्या कर मां ने की खुदकुशी, दो माह पहले आई थी मुंबई से


    यूपी के जौनपुर जिले से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में एक मां ने दो मासूमों को मारने के बाद खुद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बच्चों की उम्र महज 11 महीने थी। महिला ने शुक्रवार देर रात पहले दोनों बच्चों की हत्या की। उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक गई। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    शनिवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका में जबरदस्ती दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर का नजारा देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों बच्चे जमीन पर मृत पड़े थे और महिला फंदे से लटक रही थी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना से हर कोई अचंभित है।


    सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद गांव में ग्रामीणों भीड़ जुट गई। महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि किसी न किसी मजबूरी में इस तरह का खौफनाक कदम उठाया गया है।

    शवों को देख फटा कलेजा

    तरियारी गांव निवासी मनोज पाल मुंबई में रहकर इलेट्रिशियन का काम करता है। दो माह पहले ही वो अपनी पत्नी और बच्चों संग गांव आया था। शुक्रवार रात वह गणेश उत्सव के किसी कर्यक्रम में शामिल होने चला गया। इसी बीच रात में उसकी पत्नी ने 11 माह के दो जुड़वा बच्चों तन्वेष और तन्वी को मारकर खुद फंदे पर लटक गई। मासूमों का शव देख हर किसी का कलेजा फट गया। 

    महिला ने ऐसा क्यों किया इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद से मनोज पाल बेसुध है। अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad