• Breaking News

    महिला के उड़े होश, बस एक लिंक ने बर्बाद कर दी जिंदगी


     नई दिल्ली: 63 साल की एक महिला ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गई. महिला ने दावा किया कि उसने 'एक लिंक पर क्लिक किया' और पलक झपकते ही अपनी जीवन भर की कमाई गंवा दी. उसके अकाउंट से 32 लाख रुपये से अधिक की धनराशि गायब हो गई. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    महिला थाईलैंड के ट्रांग प्रांत की रहने वाली है और उनका नाम निस है. निस ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें एक अनजान शख्स का फोन आया. शख्स ने खुद को थाईलैंड के राजस्व विभाग का कर्मचारी बताया. उसने निस के मोबाइल पर एक लिंक सेंड किया और कहा कि यह राजस्व विभाग की वेबसाइट का लिंक है. शख्स ने निस को बताया कि वह इस पर क्लिक कर अपना बकाया टैक्स चेक कर सकती है. 

    लेकिन जैसे ही निस ने इस लिंक पर क्लिक किया पलक झपकते ही उसके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ गए. निस के अकाउंट में करीब 33 लाख रुपये थे. लेकिन अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके खाते में महज साढ़े 3 हजार रुपये बचे. Thaiger की रिपोर्ट के मुताबिक, निस ने कहा कि लिंक पर क्लिक करते ही उनके फोन की स्क्रीन नीली हो गई और राजस्व विभाग का लोगो एक मैसेज के साथ पॉप अप हुआ. उसमें कुछ इंस्ट्रक्शन दिए गए थे, जिसे फॉलो करते ही बैंक अकाउंट खाली हो गया.

    निस ने कहा कि इसके बाद उनका फोन लॉक हो गया और वह कुछ भी नहीं कर पा रही थीं. उनके मोबाइल पर बैंक के मैसेज आए तो पता चला कि खाते से 32 लाख रुपये से अधिक निकाल लिए गए हैं. निस ने अपनी बेटी निदा और बहू सिरिवान के जरिए बैंक से संपर्क किया और उन्हें पूरी कहानी बताई. इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने अनजान शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. हालांकि, घटना के तीन दिन बाद भी महिला के पैसे वापस नहीं आए हैं. निदा ने कहा कि उनकी मां निस पूरी तरह सदमे में है और परिवार के पास मां के हृदय रोग के इलाज के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं. निदा ने कहा कि निस को तत्काल इलाज की आवश्यकता है.



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad