• Breaking News

    घायल महिला की मौत, समय पर नहीं मिला ट्रीटमेंट


    बाइक की टक्कर से बुरी तरह से घायल एक महिला की समय पर एंबुलेंस ना मिलने की वजह से मौत हो गई। यह घटना वहां हुई है जहां संजीवनी 108 सेवा के अलावा अलग से एक एंबुलेंस स्थानीय विधायक ने मुहैया कराया है। बताया जाता है कि आपातकालीन सेवा के लिए मिले एंबुलेंस का उपयोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाट बाजार क्लीनिक के रूप में किया जा रहा है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    ताकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में शासन द्वारा हाे रहे कामकाज का प्रचार-प्रसार हो सके। जानकारी के मुताबिक फरसाबहार निवासी सरमनी बाई 60 वर्ष पति स्व दीनबंधु अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से महिला लहुलुहान होकर बेहोश सड़क किनारे पड़ी थी। 

    आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को 500 मीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति काे देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल जशपुर रेफर कर दिया। रेफर पर्ची बनाए जाने के बाद संजीवनी 108 को कॉल किया गया। जहां से पता चला कि संजीवनी एंबुलेंस दूसरे मरीज को लेकर जशपुर गई हुई है। करीब दो घंटे तक घायल महिला के परिवार वाले दूसरे एंबुलेंस का इंतजार करते रहे।

     तपकरा से आए एंबुलेंस से महिला को किसी तरह कुनकुरी ले जाया गया। कुनकुरी हॉलीक्रास अस्पताल की गेट के पास महिला ने दम तोड़ दिया।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad