• Breaking News

    बहू का कारनामा, कहा- मां-बाप के बेडरूम के वीडियो शेयर कर दूंगी, और...

    नई दिल्ली: नई दिल्ली में एक बहू की संगीन हरकत सामने आई है. शातिर बहू ने सास-ससुर के बेडरूम में हिडन कैमरे लगाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए. परिजनों का आरोप है कि महिला घर से 2 करोड़ की ज्वैलरी और डेढ़ लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गई है. पति की शिकायत पर लक्ष्मी नगर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    आरोप यह भी है कि महिला का पिछले 4 साल से कॉलेज के दोस्त से प्रेम संबंध चल रहा था. आरोप है कि बहू ने अपने प्रेमी संग मिलकर चुपके से सास-ससुर के कमरे में कैमरे लगा दिए थे. बाद में उनकी वीडियो तैयार कर ली. जब वीडियो की बात सामने आई तो आरोपी महिला घर से एक करोड़ की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गई. इस मामले में लक्ष्मी नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित परिवार लक्ष्मीनगर इलाके में रहता है और उनका चांदनी चौक इलाके में सोने-हीरे की ज्वेलरी का कारोबार है. परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो बच्चों के अलावा एक भाई है. पीड़ित और उसके भाई की शादी हो चुकी है. 

    भाई अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में रहता है, जबकि पीड़ित अपने माता-पता के साथ उस मकान में रहता है जहां पर वीडियो रिकॉर्ड किए गए. दरअसल, 4 साल पहले फरियादी की शादी हुई थी. लेकिन पत्नी से उसके संबंध खराब चल रहे थे. दोनों एक ही घर में रहकर अलग-अलग कमरे में सोया करते थे. 

    5 सितंबर को पीड़ित ने अपनी पत्नी के मोबाइल में उसके दोस्त का एक अश्लील मैसेज देखा. इसके बाद मोबाइल खोलकर बाकी के मैसेज पढ़े, इससे उसको पता चला कि पत्नी उसके दोस्त का प्रेम प्रसंग चल रहा है.

    पीड़ित युवक ने पत्नी के दोस्त से फोन पर बातचीत की और उसे मिलने के लिए बुलाया, तो उसने पीड़ित की पत्नी को सारी जानकारी दे दी. इसके बाद पत्नी घर में मौजूद ज्वेलरी और पैसे लेकर फरार हो गई. इसी दौरान फरार पत्नी का फ़ोन आया और उसने धमकी दी कि ''अगर तुमने मामले को खत्म नहीं किया तो सोशल मीडिया पर तुम्हारे मां-बाप के बेडरूम के वीडियो वायरल कर दूंगी. मेरे पास अश्लील वीडियो मौजूद हैं.'' इसके बाद आनन फानन में खोजबीन की गई तो पता चला कि फरियादी के माता-पिता के रूप में कैमरे और रिकॉर्डर लगे हुए थे. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है.



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad