• Breaking News

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव पर बनी सहमति

     जौनपुर ।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ के पदाधिकारी अब चुनाव के जरिए ही अध्यक्ष चुना जाएगा। इस पर सदस्य बनाने और सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर विचार किया गया।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में पूर्वांचल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से आम सभा की बैठक संघ के अध्यक्ष प्रो बीबी तिवारी की अध्यक्षता में हुई ।जिसमें शिक्षकों ने कहा कि संघ के पदाधिकारियों का चयन मनोनयन की प्रक्रिया से बंद कर दिया जाए। 

    यह चुनाव के माध्यम से कराया जाए। ममनोनयन प्रक्रिया से आये  पदाधिकारी शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती के साथ नहीं उठाते। शिक्षकों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आम सभा की बैठक में गरमा गरम बहस हुई। जिसमें यह तय हो गया कि चुनाव के माध्यम से ही अध्यक्ष व संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन होना चाहिए । जिसमें तय हुआ कि पहले सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। संविदा व अतिथि शिक्षकों को संघ शामिल किया जाए ।जिसमें करीब 200 शिक्षक परिसर में सेवा दे रहे हैं ।इसके बाद अगली आम सभा की बैठक में चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी और नियमानुसार चुनाव कराया जाएगा। जिससे शिक्षकों के तमाम समस्याओं को निदान करने के लिए  पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे और ज्यादा ताकतवर रहेंगे । बैठक में उपाध्यक्ष प्रो अजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो अजय द्विवेदी,प्रो अशोक श्रीवास्तव, बंदना राय प्रो. रामनारायण ,प्रो प्रदीप कुमार मौजूद रहे.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad