शिक्षक समाज का दर्पण होता है:डॉ लक्ष्मी सिंह

जौनपुर: लायंस क्लब गोमती जौनपुर द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार देर शाम एक होटल के सभागार में 32वा शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष देवेश गुप्ता के व्दारा सभा प्रारंभ की घोषणा के साथ हुआ।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा सर्वपल्ली जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व ज्योति प्रज्ज्वलन किया गया। इसी क्रम में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व क्लब की प्रथम महिला निधि गुप्ता के द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।

तत्पश्चात डॉक्टर रश्मि मौर्य के द्वारा ध्वजवंदना व राष्ट्र गान प्रस्तुत किया। साथ ही साथ शान्वी मौर्या ने गुरु वंदना पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। सभा की अध्यक्षता कर रहे हैं क्लब अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि यह क्लब की बड़ी पुनीत परंपरा है की प्रत्येक वर्ष क्लब के द्वारा समाज को दिशा दशा दिखाने वाले हैं
हम अपने गुरुजनों का आज दिन विशेष पर सम्मान व अभिनंदन करते हैं। कार्यक्रम में आगे संयोजक दीपक चिटकारीया ने श्रद्धेय सर्वपल्ली जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने की बात की। तत्पश्चात सम्मानित होने वाले सभी शिक्षक गण का जीवन परिचय व शिक्षा जगत में उनके योगदान को सदन में प्रस्तुत किया गया उसके पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह व विशिष्ट अतिथि डा.क्षितिज शर्मा द्वारा सम्मानित होने वाले शिक्षक गण राकेश सिंह, अजय सिंह, डॉ. सरला, डॉ. निरुपमा गुप्ता, श्रीमती किरण श्रीवास्तव,
श्रीमती प्रतिमा गुप्ता, डॉ. तस्नीम फातमा, श्रीमती अर्चना गौड, श्रीमती चेतना साहनी, श्रीमती नूपुर सिंह, व श्रीमती प्रज्ञा जी को रीजन चेयरपर्सन अशोक मौर्य व जोन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता के उपस्थिति में सभी शिक्षक गणों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पे मुख्य अतिथि डा. लक्ष्मी सिंह जी ने कहां की शिक्षक समाज का दर्पण होता है जो अपने ज्ञान व विज्ञान से नौनिहालों को सिचता है जो समय-समय पर शिक्षक द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डा. क्षितिज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने जीवन में उन प्रत्येक शिक्षकों को याद रखना चाहिए जिन्होंने हमारे जीवन को अपने शिक्षा व ज्ञान के भंडार से बदल दिया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षक राकेश सिंह, डॉ. तस्नीम फातमा व अजय सिंह ने अपनी बात सदन में रखी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. राजेश मौर्या, डॉक्टर जी सी सिंह, डा. सुलोचना सिंह, धीरज गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, सुधा मौर्य, संतोष साहू, गौरव श्रीवास्तव, अनिल अग्रहरी व अनिल पांडे का विशेष योगदान रहा।डॉ प्रमोद वाचस्पति व अब्दुल हक़ अंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
संचालन क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनीष गुप्ता के द्वारा किया गया व उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार सै. हसनैन कमर दीपू प्रकट किया।सभागार में धनंजय पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय श्रीवास्तव,सुधीर साह, सुनीता श्रीवास्तव, अरुणा पांडे, डॉ. पूजा यादव, मोहम्मद मुस्तफा, शिवकुमार, सुनील कश्यप, डॉक्टर नरेंद्र यादव व सुभाष कश्यप, आदि सम्मानित नागरिक गण उपस्थित रहे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।