व्यक्तिगत जानकारी को सर्च से हटाने के लिए Google ने रिलीज किया नया टूल, जानिए इसके फायदे

नई दिल्ली: आजकल लोगों की निर्भरता सोशल मीडिया पर बढ़ती जा रही है. वहीँ बात गूगल की करें तो इस पर यूजर्स ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं. इस बीच गूगल ने एक अहम कदम उठाया है. दरअसल, गूगल ने सर्च से निजी जानकारी हटाने के लिए नया टूल पेश किया है। माना जा रहा है कि निजता को लेकर दुनियाभर में आलोचना झेलने के बाद गूगल ने यह कदम उठाया है
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
‘रिजल्ट्स अबाउट यू’ नाम के इस टूल के जरिये यूजर्स सीधे गूगल से मोबाइल नंबर, ईमेल और घर का पता समेत व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) हटवाने का अनुरोध कर सकेंगे। हालांकि, शुरुआत में यह फीचर एंड्रॉयड पर चलने वाले गूगल एप का इस्तेमाल कर रहे कुछ लोगों के लिए ही उपलब्ध होगा।
गूगल ने अपनी वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान इस निजता टूल की घोषणा की थी। कंपनी के मुताबिक, एंड्रॉयड यूजर्स अपने प्रोफाइल वाले पेज के जरिये ‘रिजल्ट्स अबाउट यू’ विकल्प पर जा सकते हैं। वहां से उन्हें गूगल से पीआईआई हटाने का अनुरोध करने के लिए दूसरे पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा।
इस दौरान प्रत्येक परिणाम के शीर्ष-दाएं कोने में दिखाई देने वाले तीन बिंदुओं पर क्लिक कर जानकारियां हटवाई जा सकेंगी। बता दें कि गूगल को नए प्रयोग के लिए अच्छे संकेत मिले हैं।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।