• Breaking News

    Jaunpur, थाना प्रभारी को दी विदाई, किया सम्मान #JaunpurUpdateNews

    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को एसओ विदाई समारोह में थाना प्रभारी सदानंद राय को विदाई दी गई। पुलिस कर्मियों एवं थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    इस दौरान वक्ताओं में  सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने कहा कि अपने 1 वर्षों के कार्यकाल में थानाध्यक्ष ने अपराध नियंत्रण व चौराहे पर डिवाइडर बनवाने से लेकर थाना परिसर में सुंदरीकरण से अपनी अमिट छाप छोड़ी है। विहिप नेता विशंभर दुबे ने कहा  कि ये अधिकारी ऐसे थे जो सीधे तौर पर लोगों से जुड़ पाए हैं। 

    करीब एक साल के कार्यकाल में थाने में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। आर्किटेक्ट उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि थाना प्रभारी की हमेशा कोशिश रहती थी कि थाने में ही मामला सुलझाया जाए।वक्ताओं में संपादक श्याम शंकर पांडे, वीरेंद्र कुमार, एसआई पन्ना लाल यादव व समाजसेवी समेत क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने करीब एक वर्ष के कार्यों की प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से थाना प्रभारी को विदाई दी।

     विदा लोगों को भावुक देख थाना प्रभारी की भी आंखें नम हो गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अ़गवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज अजय कुमार पांडे, एस आई कमलेश वर्मा, सभासद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, पशुपतिनाथ गुप्त, अनिल चौबे, विजय दुबे, रंजीत गुप्ता, विशंभर दुबे, विक्की गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, विनय सिंह पिंटू, रोहन पांडे, बृजेश पांडे, शिवाजी सिंह, राकेश मौर्या व समाजसेवी समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad