• Breaking News

    Jaunpur: बाइक चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद #JaunpurUpdateNews


     जौनपुर। सिकरारा थाने की पुलिस ने एक मोटर साईकिल चोर को गिरफ्तर किया है। उसके कब्जे से चार चोरी की बाइक भी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। 

    थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि रात्रि में गस्त चेकिंग संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों के लिये खानापट्टी मोड़ पर थे कि एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति जौनपुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिये। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    रोक कर चेकिंग करने का प्रयास किया गया तो उसमें से पीछे बैठा हुआ व्यक्ति कूदकर भागने लगा एवं चालक मय गाड़ी सहित हड़बड़ाकर गिर गया जिसे दौड़ाकर वाहन के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विकास प्रजापति निवासी मुरादगंज थाना लाइनबाजार बताया। उसने बताया कि वह वाहन चोर है और ये चोरी की मोटरसाइकिल है। कड़ाई से पूछताछ किया गया तो जनपद के विभिन्न थानों से चोरी किये तीन अन्य मोटरसाइकिल अपने घर से बरामद कराया। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, उ.नि. विजयशंकर यादव, मो. जियाउद्दीन, हे.कां. तेज कुमार, विरेन्द्र प्रसाद, कां. जयचन्द कुमार, सुगन्ध शामिल हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad