• Breaking News

    Jaunpur: सड़क हादसे को कम करने के लिए अधिकारियों संग डीएम ने किया मंथन #JaunpurUpdateNews


    जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क दुर्घटनओं में कमी लाये जाने के प्रयासों के क्रम में अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई
    बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उक्त बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित एजेण्डा बिन्दुओं की गहनतापूर्वक चर्चा हुई और जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा की गयी।

    उक्त के साथ ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन द्वारा जौनपुर से आजमगढ रोड, जौनपुर से सुल्तानपुर रोड, जौनपुर से मछलीशहर रोड एवं जौनपुर से वाराणसी रोड पर सड़क दुर्घटना सम्भावित स्थानों की निरीक्षण पत्रावली जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गयी, जिलाधिकारी द्वारा पत्रावली के निरीक्षणोपरान्त उक्त समस्त मार्गो से सम्बन्धित विभाग को सड़क ठीक करने, 

    लिंक मार्गो पर गति अवरोधक लगाने, जगह-जगह साइनेज लगाने एवं सडक के मध्य कट वाले स्थानों पर चमकीले रेफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही अधि0अभियंता पी0डब्लू0डी0 को ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
    जनपद के शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले सड़कों के किनारे पेडों पर भी रेफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शास्त्री पुल की मरम्मत हेतु भी निर्देशित किया गया। उक्त के साथ सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

    उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, सिटी मजिस्ट्रेट आयुष चतुर्वेदी, सी0ओ0 सदर एस0डी0 उपाध्याय, ए0आर0टी0ओ0 (प्रशासन) एस0पी0 सिंह, टी0आई0 जे0डी0 शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं सदस्य सड़क सुरक्षा समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad