Home
/
jaunpur
/
jaunpur update news
/
Local News
/
recent
/
जौनपुर
/
Jaunpur: औंधे मुंह गिरा मिला युवती का शव, हत्या की आशंका #JaunpurUpdateNews
Jaunpur: औंधे मुंह गिरा मिला युवती का शव, हत्या की आशंका #JaunpurUpdateNews
बदलापुर। दाऊदपुर गांव में पुराने रामलीला स्थल के पास शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक युवती का शव बरामद हुआ। वह औंधे मुंह गिरी थी। पुलिस ने शव को जब पलटा तो उसके मुंह और नाक में खून लगा था। इससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है। उसकी देर शाम तक पहचान नहीं सकी। पुलिस पहचान और पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही
शाम करीब चार बजे वहां एक चारवाहा अपना मवेशी लेकर पहुंचा तो औधे मुंह युवती गिरी पड़ी थी। उसने आस-पास के लोगों केे बुलाकर दिखाया ओर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पलटा और आस-पास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास की, लेकिन शिनाख्त हो नहीं सकी। आस-पास के लोगों ने आशंका जतायी कि हत्या के बाद यहां शव फेका गया होगा। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवती की उम्र करीब 24 वर्ष बतायी जा रही है। शिनाख्त के लिए उसे 72 घंटे रखा जाएगा। उधर, सीओ बदलापुर शुभम तोंदी ने बताया कि युवती का शव मिला है, शिनाख्त करायी जा रही है। उसके बाद पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।