• Breaking News

    Jaunpur: योगी आदित्‍यनाथ और नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश कर रहा तरक्की: बृजेश पाठक


    योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर तरक्की कर रहा है। योगी व मोदी की सरकार ने प्रदेश में महत्वपूर्ण और तेजी से विकास किया है। प्रधानमंत्री के सपनों को हमारी सरकार साकार करने का काम कर रही है। यह बातें मां दुर्गाजी विद्यालय समूह की तरफ से डा.छविनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर सिद्धीकपुर में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कही।

    उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि सरकार की विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। स्व. डा.छविनाथ सिंह के व्यक्तित्व के पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डाक्टर छविनाथ सिंह ग्रामीणांचल में शिक्षा की अलख जगाई है। यह जिला आइएएस-आइपीएस का गांव है। ऐसे में यहां के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने हरसंभव विकास का भरोसा दिलाया। उप मुख्यमंत्री ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने अतिथियों का स्वागत किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad