Jaunpur: पाक साफ हो रहा है आर टी ओ विभाग : दयाशंकर सिंह

जौनपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेरी सरकार ने आरटीओ विभाग को भ्रष्टाचार से मुक्त कर दिया गया है । डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाई गई है और ओवर लोडिंग गाड़ियां चलना कम हो गई है जिसका परिणाम है कि 26 प्रतिशत लोड विभाग पर पड़ गया है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में हो रही दलाली को रोकने के लिए लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन बनाया जा रहा है ,जल्द ही परमानेंट लाइसेंस को भी ऑनलाइन कर दिया जाएगा ।उन्होंने कहा कि हमारे विभाग में रिक्त पदों पर भर्तियां शुरू कर दी गई है। उक्त बातें परिवहन मंत्री शनिवार को मां दुर्गा जी विद्यालय में आयोजित 3 दिन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प में पत्रकारों से बातचीत में कही ।
दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग क्रांतिकारी कार्य कर रहा है एकमुश्त समाधान योजना के तहत 16 सौ करोड़ रुपए अर्जित किया है और एक लाख 66 लाख गाड़ियों की आरसी कटी गई है। 5 लाख 28 हजार गाड़ियों की शत-प्रतिशत पेनाल्टी माफ कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि हमारे विभाग में भर्तियाँ शुरू होने जा रही हैं, सुरक्षाकर्मियों का प्रमोशन करके वन विभाग, आबकारी विभाग की तरह उन्हें सुविधाएं दी जाएगी, आर टी ओ , पी टी ओ और अन्य पदों पर भर्तियां जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
80 प्रतिशत ओवर लोडिंग गाड़ियां चलना बंद हो गई है , डग्गामार वाहन चलना कम हो गया है , विभाग में दलाली को रोकने के लिए लर्निंग लाइसेंस को ऑनलाइन बनाया जा रहा है जल्द ही परमानेंट लाइसेंस को सुमुलेटर के माध्यम से टेस्ट करके बनाया जाएगा।
दयाशंकर ने कहा कि भरस्टाचार में लिप्त एक आरटीओ की निलम्बित किया गया है चार पर विभागीय जांच चल रही है ।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।