• Breaking News

    Jaunpur: पोषण अभियान शुरू, मासिक रैली को डीएम ने किया रवाना

    जौनपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत माह सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 1 से शुरु होकर 30 सितम्बर तक चलेगा। राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हेतु कलेक्ट्रेट से रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    इस रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ‘‘सशक्त, सबलनारी, साक्षर बच्चा, स्वस्थ भारत’’ है। राष्ट्रीय पोषण माह में 5 विभागों-बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद तथा ग्राम विकास विभाग द्वारा मिलकर काम किया जायेगा। इस माह पोषण पंचायत, पोषण वाटिका का निर्माण, स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधि का आयोजन किया जायेगा। 


    राष्ट्रीय पोषण माह में महिला एवं स्वास्थ्य, बच्चा और शिक्षा-पोषण भी पढ़ाई भी, लैंगिक संवेदनशीलता जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जायेगा। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 25 से 30 सितम्बर तक व जन सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। जनपद में सभी 5321 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर माह सितम्बर में प्रत्येक दिन स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बन्धित कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. आरबी सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर मनोज वर्मा, संजय उपाध्याय, कौशलेन्द्र पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad