• Breaking News

    Jaunpur: पेड़ से टकराकर पलटी लग्जरी गाड़ी, नेता अजय शंकर दुबे सहित पांच घायल, प्रयागराज रेफर

    जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे अजय शंकर दुबे (अज्जू भइया) एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये। वाहन मे बैठे 4 अन्य घायलों को भी प्रयागराज के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। भाजपा नेता अजय शंकर की हालत गंभीर बनी हुई है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    हादसा शनिवार की रात 12 बजे हुआ। वह अपनी फारच्यूनर गाड़ी से जौनपुर से अपने घर सुजानगंज आ रहे थे। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज के पास चालक को नींद आ गई इससे वाहन शीशम के पेड़ से टकराने के बाद 10 फुट गहरे खाई में पलट गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकाला।

    हादसे में सुजानगंज थाना क्षेत्र के निवासी भाजपा नेता अजय शंकर दुबे (40 ) गंभीर रूप से घायल हो गये उन्हे सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई हैं। गाड़ी में बैठे बीडी दूबे (42) निवासी प्रेम का पूरा सुजानगंज, पुष्कर मिश्रा (28) निवासी भुईधरा सुजानगंज, ड्राईवर मनोज सिंह (40) निवासी शखवट सुजानगंज व गनर राजकुमार (35) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज रेफर किया गया।रात 2 बजे घायलों को प्रयागराज के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है जहां पर घायलों का ईलाज चल रहा है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad