Jaunpur: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल में देर रात परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिवार के लोग डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के रुकुमपुर निवासी अंकिता यादव को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन किया उसी दौरान हालत गंभीर हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाने से पहले ही अंकिता की मौत हो गई। मौत का कारण खून की कमी बताया गया। उधर, हंगामा करने वाले परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ऐसी घटना हुई है। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि देर रात मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।