Jaunpur: प्रधान द्वारा संचालित एमडीएम में शिक्षको को न बनाया जाय बलि का बकरा
जौनपुर । रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक की अति आवश्यक बैठक नव दुर्गा मंदिर ओलंदगंज में जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि शिक्षण कार्य में लगे हमारे बीच के साथी जो कि पूर्व में शिक्षक वर्तमान समय में शिक्षा मित्र के रूप में कार्य करते हैं
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
सभी विद्यालयों में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त प्रधानाध्यापक से अनुरोध किया गया है कि वह सभी शिक्षामित्रों को अति आवश्यक रूप से जरूर सम्मानित करें। बैठक में विभिन्न ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान में लाया गया कि नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन के
नाम पर अभी तक एरियर भुगतान नहीं किया गया, इसके संबंध में निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने ब्लॉक के समस्त उन शिक्षक साथियों का जिनका एरियर भुगतान नहीं हो पाया है उनके कागजात इकट्ठा कर जनपद कार्यकारिणी को उपलब्ध कराएं जिसका संगठन जिलास्तर के अधिकारियों से मिलकर समाधान कराएगा ।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी विभागों में 30 सितंबर तक पदोन्नति करने का निर्देश हुआ था जिस के संबंध में अभी तक ऐसी शिक्षा विभाग में कोई भी प्रगति नहीं है हुई है उस पर भी चर्चा तथा ज्ञापन देने का निश्चय किया गया है। पदाधिकारियों ने मांग कि जहा प्रधान द्वारा एमडीएम संचालन कराए जा रहे है,वहा पर शिक्षको को बलि का बकरा न बनाया जाय ।
इसके अतिरिक्त मृतक आश्रित पाल्यो के पत्रावलियों के निस्तारण,शिक्षको के एरियर भुगतान, वेतन विसंगति, सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि जनपद की शिक्षक समस्याओं को जिलास्तर के अधिकारियों से मिलकर उनका समाधान कराया जायेगा ।
इस अवसर पर लाल लाल यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद दुबे सुनील यादव देशबंधु यादव उपाध्यक्ष राम दुलार यादव कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिंह जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह राकेश यादव विक्रम प्रकाश यादव राजेश पांडे शैलेंद्र पाल जनपदीय पदाधिकारी सहित ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव लाल साहब यादव रणंजय सिंह पवन सिंह सुधीर कुमार सिंह संतोष कुमार कनौजिया रजी अहमद सुनील कुमार योगेन्द्र मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।