• Breaking News

    Jaunpur: स्वास्थ्य विभाग की नजर जिले के थानों में पड़े कबाड़ पर

    जौनपुर। बदलापुर थाने में पड़े कबाड़ में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर मिले थे। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की नजर जिले के सभी थाना परिसर में रखे कबाड़ पर है। थानों के कबाड़ में जमा पानी निकलवाया जा रहा है। अब तक तीन थानों में मच्छर मार दवाओं का छिड़काव कराया जा चुका 
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    स्वास्थ्य विभाग ने एसपी को पत्र लिखकर कबाड़ को प्लास्टिक से ढकवाने को कहा गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि डेंगू का संक्रमण को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले के तीन थानों बदलापुर, जफराबाद और लाइन बाजार जौनपुर में वाहनों के ढेर पर दवाओं का छिड़काव कराया गया है। अन्य थाना परिसर में फागिंग कराने के साथ ही दवाओं का छिड़काव कराने के लिए पत्र लिखा गया है। नगर पंचायत और नगर पालिका है वहां पर अधिशासी अधिकारी को भी दवाओं का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    बदलापुर में चंदन शहीद मार्ग पर पक्की नाली का निर्माण नहीं होने से जल निकासी की समस्या थी। दुर्गा प्रसाद साहू, यशवंत गौतम, राजेश जायसवाल, फूलचन्द विश्वकर्मा, राम आसरे साहू, छोटेलाल साहू आदि लोगों ने जल निकासी स्थल सुनिश्चित करने की मांग प्रशासन से किया गया लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad