• Breaking News

    गन वाली डॉक्टर की फोटो चर्चा में, मचा हड़कंप, उठाया गया ये कदम #JaunpurUpdateNews

    उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जिला महिला चिकित्सालय में संविदा पर तैनात महिला डॉक्टर का असलहा लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फोटो में महिला चिकित्सक हाथ मे बंदूक लेकर निशाना लगाते हुए देखी जा सकती हैं. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    असलहे के साथ वायरल हो रही तस्वीर की पुलिस जांच कर रही है. वायरल फोटो की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले का स्वयं सज्ञान लेते हुए सदर कोतवाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. 

    दरअसल, जिला महिला चिकित्सालय में संविदा पर तैनात महिला डॉक्टर का असलहा लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फोटो में महिला चिकित्सक हाथ मे बंदूक लेकर निशाना लगाते हुए देखी जा सकती हैं. असलहे के साथ वायरल हो रही तस्वीर की पुलिस जांच कर रही है. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर महिला डॉक्टर का असलहे के साथ वायरल फोटो को सबसे पहले किसने अपलोड किया है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है, 

    लेकिन फोटो पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में सदर कोतवाल को जांच के निर्देश दिए गए हैं. जांच के बाद मामले में संबंधित असलहे का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर अभियोग भी दर्ज कराया जाएगा. इस बारे में महिला डॉक्टर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad