• Breaking News

    फोन कर बोला- नेतागिरी खत्म कर देंगे, 10 दिन के भीतर करेंगे हत्या

    भारतीय जनता युवा मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री को फोन पर हत्या की धमकी मिली है।जौनपुर की सरपतहां थाने की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फोन करने वाले ने भाजयुमो नेता को धमकी देते हुए कहा कि बड़ागांव चौराहे पर आओ, तुम्हारी नेतागिरी खत्म कर देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    सरपतहां के जहरुद्दीनपुर गांव निवासी भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल को शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और 10 दिनों के अंदर हत्या करने की धमकी दी। अज्ञात व्यक्ति ने भाजयुमो नेता को धमकी देते हुए कहा कि "बड़ागांव चौक पर आओ, तुम्हारी नेतागिरी खत्म कर देंगे।" इस पर जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो फोन करने वाला उन्हें और भाजपा को गलियां देने लगा। साथ ही कहा कि फोन रिकॉर्ड करना हो तो वो कर लो।

    अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    घटना के बाद भाजयुमो नेता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर सरपतहां थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सर्विलांस की मदद से मोबाइल नम्बर को ट्रेस करने में जुटी। इस मामले में क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad