अब ऑनलाइन देने होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम के नंबर:पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक बोले- महाविद्यालय की लापरवाही से रुके 5 फ़ीसदी रिजल्ट
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर के मिड टर्म, प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा के परिणाम नहीं भेजे जाने के कारण परीक्षाफल घोषित करने में दिक्कत हो रही थी। इसे दूर करने के लिए विश्वविद्यालय ने एनइपी के अंतर्गत सम्पन्न स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के इंटर्नल,प्रायोगिक परीक्षा के अंकों के ऑनलाइन सबमिशन की व्यवस्था कर दी है। जिससे की समय से अंकपत्र वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। ऑनलाइन मार्क्स सबमिशन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।
95 फीसदी रिजल्ट हुआ घोषित
परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय लगभग 95 फीसदी परीक्षाफल घोषित कर दिया है। 5 फ़ीसदी परीक्षा फल वही अपूर्ण हैं जो या तो प्रायोगिक के अंक महाविद्यालय से नहीं आए हैं या परीक्षा फार्म भरने में विद्यार्थी की ओर से कोई त्रुटि की गई हो। सहायक कुलसचिव परीक्षा अजीत सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा समस्त पाठ्यक्रमों के सत्र 2021-22 के परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित सारणीयन पंजिका महाविद्यालय के लागिन पर अपलोड कर दी गयी है।
जल्दी घोषित होगा रिजल्ट
कुछ महाविद्यालयों से स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की सम्पन्न इंटर्नल/प्रायोगिक परीक्षा से सम्बन्धित जो अपर्ण (अवार्ड लिस्ट) विश्वविद्यालय को प्राप्त कराये गये हैं, उसमें बहुत सारे अनुक्रमांकों का उल्लेख नहीं किया गया है कि छात्र परीक्षा में उपस्थित है या अनुपस्थित। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रामक स्थिति में पांच फीसदी परीक्षा परिणाम अपूर्ण हैं। इसे भी दूर करने के लिए महाविद्यालयों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। विवरण आते ही उसे भी अतिशीघ्र घोषित कर दिया जाएगा
%20(1).jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।