मुंबई में पकड़ा गया जौनपुर का कुख्यात बदमाश,बड़े पिता समेत परिवार के 5 सदस्यों पर बरसायी थी गोलियां
जौनपुर। बीते 2 मई को अपने बड़े पिता को गोलियों से भून डालने वाले व बड़ी माँ , भाई भाभी और भतीजी के ऊपर गोलियां चलाकर जख्मी करके फरार हुए हिस्ट्रीशीटर को नेवढ़िया पुलिस ने मुंबई के गोरेगांव जेल से लाकर हत्या प्रयोग किये गए 9 एमएम का पिस्टल बरामद करके न्यायालय में पेश कर दिया। जौनपुर पुलिस इसकी तलास कर रही थी इसी बीच मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजी थी। इसके ऊपर जौनपुर , वाराणसी और मुंबई में को नौ जघन्य मामले दर्ज है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
छह माह पूर्व 2 मई 2022 की रात नेवढ़िया थाने का हिस्ट्रीशीटर व रामनगर गांव निवासी मनबढ़ बदमाश राजीव यादव अपनी मां के साथ मिलकर बड़े पिता व बड़ी मां के साथ भाभी व भतीजे को गोली मार दी। गोली समाप्त होने पर पिस्टल के बट से बड़े चचेरे भाई के सिर पर वार कर अधमरा कर दिया था। गोली लगने से बड़े पिता 70 वर्षीय राजबली की जिला अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी। जबकि राजबली की पत्नी शांति देवी, बहू विमला देवी व पोता गौरव को वाराणसी में इलाज कराया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया था ।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया। घटना में राजीव व राजीव की मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गयी है।
इस मामले में नेवढ़िया थाने की पुलिस मु0अ0सं0-38/22 धारा-307/302/504/120बी भादवि मुकदमा दर्ज करके हिस्ट्रीशीटर की तलास कर रही थी। अभियुक्त आकाश यादव उर्फ राजू यादव पुत्र सूर्यबली यादव निवासी रामनगर थाना नेवढिया जनपद जौनपुर को मु0अ0सं0-900/22 धारा 381/34 भादवि थाना गोरेगाँव पश्चिम मुम्बई में 8 सितम्बर 2022 को गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय सीजेएम जौनपुर से वारण्ट बी प्राप्त कर गार्द की अभिरक्षा मे मुम्बई महाराष्ट्र से लाकर दिनांक 29 सितम्बर को न्यायालय सीजेएम जौनपुर के समक्ष प्रस्तुत कर अभियुक्त उपरोक्त का रिमाण्ड प्राप्त कर जिला कारागार जौनपुर दाखिल किया गया व न्यायालय सीजेएम से आवेदन कर अभियुक्त उपरोक्त का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त किया गया ।आज अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर जिला कारागार जौनपुर से निकालकर पूछताछ किया गया तो अभियुक्त की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल एक देशी पिस्टल 9 .MM व एक मोबाइल रेडमी को मुक्तिधाम जवन्सीपुर पार्क के उत्तर दिशा ईट की ढेर से बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध मे नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-38/22 धारा-307/302/504/120बी भादवि थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-239/09 धारा-307 भादवि थाना शिवपुर वाराणसी।
3.मु0अ0सं0-274/09 धारा-307 भादवि थाना आदमपुर वाराणसी ।
4.मु0अ0सं0-275/09 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना आदमपुर वाराणसी ।
5.मु0अ0सं0-373/09 धारा-307/394/411 भावदि थाना बडागाँव वाराणसी ।
6.मु0अ0सं0-343/13 धारा-384/386/506 भादवि थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर ।
7.मु0अ0सं0-125/22 धारा-174ए भादवि थाना नेवढिया जौनपुर।
8.मु0अ0सं0-154/14 धारा-395/397/363/362भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना क्राइमब्रान्च यूनिट मुम्बई।
9.मु0अ0सं0 900/22 धारा-381/34 भादवि थाना गोरेगाँव मुम्बई
बरामदगी का विवरण-
एक देशी पिस्टल 9.MM आलाकत्ल , व एक मोबाइल
बरामदगी करने वाली टीम-
1.श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना नेवढिया जौनपुर।
2.उ0नि0 सुदर्शन यादव, थाना नेवढिया जौनपुर।
3.हे0का0 सुरेश सिंह, हे0का0 राजेश राय, हे0का0 महेश सिंह, हे0का0 जयप्रकाश सिंह, का0 मन्टू कुमार सिंह, का0 मनीष कुमार यादव, का0 विष्णुशरण तिवारी थाना नेवढिया जौनपुर।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।