• Breaking News

    नाराज होकर घर से निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, देह व्यापार के लिए बेचा, लड़की की सूझबूझ से बचाई गई


    मऊ में हैरान करने वाली घटना हुई। अपने परिजनों से नाराज एक किशोरी बिहार जिले के मधुबनी जिले पहुंच गई। जहां किशोरी को उसकी नानी के घर पहुंचाने का झांसा देकर पहले तो कई लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे देह व्यापार के लिए एक महिला को बेच दिया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    किशोरी ने मौका पाकर घटना की सूचना परिजनों को दी। जानकारी पर पुलिस ने एक टीम बिहार भेजी और किशोरी को बरामद करने के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    सीओ सिटी धनंज्जय मिश्रा ने शनिवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी बीते 23 अगस्त को परिवार से नाराज होकर बलिया में नानी के घर जाने के लिए ट्रेन से चली गई।

    यात्रा के दौरान उसको नींद आ गई जिससे वह बिहार के मधुबनी पहुंच गई, जहां उसे प्रमोद यादव मिला जो उसे नानी के घर पहुंचाने का वादा कर शांती उर्फ सोनी के यहां ले गया जहां कई लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी ने मौका पाकर परिजनों को सूचना दी।
    परिजनों ने जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने एक टीम गठित कर मधुबनी रवाना कर दी। जहां 26 अगस्त को पीड़िता बरामद की और आरोपी प्रमोद कुमार यादव, सोनी देवी निवासी मधुबनी को पकड़ लिया। तीसरा आरोपी साजन उर्फ सज्जन निवासी मधुबनी फरार था। जिसे पुलिस ने गत 26 सितंबर को जयनगर-नेपाल की सीमा पर पकड़ा। आरोपी घटना के बाद नेपाल भाग गया था।
    सीओ सिटी ने बताया कि इस प्रकरण की विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि एक गिरोह है जो इस प्रकार से घर से गई बालिकाओं को लुभाकर देह व्यापार में धकेलने का कार्य करते हैं। इसमें मधुबनी के जयनगर थाने के कतिपय कार्मिकों का नाम भी सामने आया है। पुलिस टीम की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने 10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad