ये क्या...बस स्टैंड में सबके सामने मंगलसूत्र पहना दिया, जांच में सामने आई ये बात
तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जहां लड़के ने बस स्टैंड पर स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को मंगलसूत्र पहना दिया. बताया जा रहा है कि लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ तो लोगों ने पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली.
पुलिस ने वीडियो की जांच की तो पाया कि लड़की नाबालिग है और कक्षा 12वीं की छात्रा है. जबकि, लड़का पॉलीटेक्निक इंस्टिट्यूट में पढ़ता है. दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और इसे लेकर सवाल पूछे गए. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है. वीडियो में देखा गया कि लड़की स्कूल ड्रेस पहने हुए है. वह लड़के के साथ बस स्टैंड पर बैठी है.
तभी लड़का सबके सामने उसे मंगलसूत्र पहनाता है. वहीं, उसके दोस्त दोनों पर फूल बरसाते हैं और बधाई देते हैं. ये वीडियो भी लड़के के दोस्तों ने ही बनाया है. लेकिन दोनों ने कभी सोचा नहीं होगा कि ये करना उन्हें कितना भारी पड़ेगा. वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने इसका विरोध किया. लोगों का कहना था कि इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है.
उन्होंने पुलिस से दोनों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा. वहीं, पुलिस ने कहा कि लड़की-लड़की से पूछताछ की गई है. आगे की कार्रवाई जारी है. दोनों के परिजनों को भी इस बारे में बता दिया गया है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।