प्रेमी से ब्रेकअप हुआ तो युवती ने जान देने की कोशिश की, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक लड़की ने प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, जहर खाने से पहले लड़की ने सुसाइड नोट भी लिखा है,
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जिसमें उसने प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. दरअसल, पिहानी गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पता चला कि हरिशचंद्र की 20 वर्षीय बेटी ने जहर खा लिया है.
आनन-फानन में परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि जरा-सी भी देर होती तो उसकी जान जा सकती थी. उसका इलाज जारी है लेकिन अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है. मौके पर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उन्हें वहां लड़की का लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ. लड़की ने प्रेमी नवीन पांडेय पर बेवफाई का आरोप लगाया है.
लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा, ''उसने (प्रेमी) मेरे साथ प्यार का नाटक किया. मेरी इज्जत के साथ खेलने के बाद मुझे छोड़ दिया. मेरी मौत के लिए वही जिम्मेदार होगा. उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.'' पुलिस ने बताया कि नवीन पांडेय नाम के युवक से लड़की का अफेयर था. युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका इस्तेमाल किया. फिर जब शादी की बात आई तो उसने रिश्ता खत्म कर दिया.
लड़की ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि वह किसी और लड़की के साथ ऐसा न कर सके. मामले में हरदोई की सीओ शिल्पा कुमारी ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी. लड़की का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत बेहद नाजुक है. जैसे ही वह बयान देने की हालत में आएगी, उससे बयान लिया जाएगा. फिलहाल कार्रवाई जारी है.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।