Jaunpur: छोटी बहन की मौत के सदमे में बड़ी बहन की गई जान #JaunpurUpdateNews
जफराबाद। हौज गांव में शनिवार को छोटी बहन के निधन की सूचना पर पहुंची बड़ी बहन की सदमे में मौत हो गई। छोटी बहन का शव देखते ही बेहोश कर गिरी और प्राण पखेरू उड़ गए।
हौज गांव निवासी महेंद्र कुमार की 19 वर्षीय पुत्री अंजन एक महीने से बीमार थी।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जौनपुर में इलाज के बाद हालत नहीं सुधरी तो परिवार के लोग उसे वाराणसी ले गए। उनको एक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत संभलने पर वाराणसी के सिंधोरा मुहल्ले में अपनी बड़ी बहन गुंजा(26) के यहां रहकर कुछ दिन इलाज करा रही थी।
ठीक होने पर घर लौट आई थी। शनिवार की रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन जौनपुर के एक निजी अस्पताल में ल गए। शनिवार को भोर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना गुंजा को मिली तो वह पति के साथ बाइक से हौज गांव पहुंच गई। शनिवार को सुबह करीब छह बजे छोटी बहन का शव देखनेे के बाद गश खाकर गिर गई। इससे पहले उसे इलाज के लिए कहीं ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले गुंजा के शव को ससुराल ले गए। अंजन का अंतिम संस्कार जफराबाद में किया गया। गुंजा की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व बनारस के सिंधोरा क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। अंजन और गुंजा की मां निर्मला देवी का रोते-रोते हालत खराब हो गई

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।