Jaunpur: खेतासराय क़स्बे में कई जगह खुले केबल देख डीएम ने बिजली कर्मचारियों को फ़टकारा
खेतासराय(जौनपुर)आगामी जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर खेतासराय में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को क़स्बे का सोमवार दौरा किया । जुलूस के रूट को लेकर सीरत कमेटी के जिम्मेदारो से चर्चा की । मेंन रोड व अन्य स्थानों पर खुले केबल देख बिजली महकमा को फ़टकार भी लगायी ।
सोमवार की सांयकाल क़रीब साढ़े पाँच बजे डीएम मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने आगामी 18, 19 अक्टूबर को होने वाले ईद मिलादुन्नबी को लेकर नगर का दौरा किया । जुलूस और अखाड़ा समेत अन्य कार्यक्रम के रुट से सम्बंधित सीरत कमेटी के जिमनेदारो से बात की । इस दौरान लोगों की समस्या के बाबत भी बात की । पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह से जश्न ईद मिलादुन्नबी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया ।
मालूम होकि सुरक्षा की दृष्टि से खेतासराय कस्बा अति संवेदनशील है । प्रशासन हर बार की तरह इस बार भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर सतर्क है ।
इस दौरान प्रमुख रूप से डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी अजय साहनी, थानाध्यक्ष यजुर्वेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक मंहगू यादव, मो असलम खान, सभासद मो आरिफ़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।