• Breaking News

    Jaunpur: हिस्सेदारी लेने के लिये पसमांदा समाज को होना होगा संगठितः डा. नसीम हैदर


    जौनपुर। सामाजिक एवं राजनैतिक भागीदारी के लिये पसमांदा समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर संगठित होना होगा तभी जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी तय हो पायेगी। उक्त बातें भारतीय पसमांदा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश डा. नसीम हैदर ने कही। 
    वे भारतीय पसमांदा महासभा की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में सर्वप्रथम ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की गई। उसके बाद पसमांदा समाज के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक उत्थान के लिये गहन चर्चा की गई। इस दौरान बैठक का संचालन कर रहे जिला महासचिव एखलाक अहमद गुर्जर ने कहा कि शिक्षा वह हथियार है जिससे हर क्षेत्र में सफलता सुनिश्चित होती है। 
    शिक्षित समाज से ही चहुमुंखी विकास की परिकल्पना की जा सकती है। इस अवसर पर एजाज़ अहमद इदरिसी प्रदेश सचिव, फैयाज़ हाशमी प्रदेश सचिव, मोहम्मद जावेद अंसारी जिला प्रभारी, मेहंदी हसन जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद असलम जिला उपाध्यक्ष, सलीम मंसूरी जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद अशरफ अली मिनहार, नेयाज़ अहमद इदरिसी एडवोकेट, जुनैद अहमद, नवाब अली हवारी, सकीब अंसारी, मोहम्मद अज़ीम, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद इस्लाम, चाँद हाशमी, हसनैन अंसारी, इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad