• Breaking News

    Jaunpur: मांगी नाव न केवट आना कहहि तुम्हार मरम हम जाना


    सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के मोहरियाव गांव में चल रहे आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति के तत्वावधान में बुधवार की रात्रि में राम केवट  संवाद,सीता हरण का मंचन हुआ।
    रामलीला का शुभारंभ गुरु प्रसाद तिवारी ने राम लक्ष्मण सीता हनुमान जी की  आरती उतार कर किया। उन्होंने कहा कि राम के आदर्शों को हर ब्यक्ति को अपने अंदर समाहित करना चाहिए और सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। 
    रामलीला मंचन में राम केवट संवाद में मांगी नाव केवट आना कहहु तुम्हार मरम हम जाना। संवाद सुनकर पंडाल में श्रोता भावुक हो उठे।

    केवट प्रभु राम को पहचान जाता है और नदी पार कराने से मना कर देता है। प्रभु राम कारण पूंछते है तो केवट कहता है कि आपको बैठाने से मेरी नौका औरत बन जाएगी तो मैं क्या करूँगा प्रभु ।इसलिए आपके पांव पखारने के बाद ही नौका पार बैठा सकता हूँ।

    फिर प्रभु राम की सहमति से वह उनके पांव को धोकर नौका में बैठाकर नदी को  पार कराया।यह मंचन देखा दरसक भाव विभोर हो गए।दर्शकों ने जय श्री राम के नारे लगाए जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। दूसरे  दृश्य में रावण द्वारा सीता का हरण का मंचन और माता सीता को बचाने के लिए जटायु और रावण का युद्ध का मंचन हुआ।

    वहीं पर व्यास जय प्रकाश मिश्र कुल्लू  ने गीतों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।रामलीला का संचालन महामंत्री भाष्कर मणि तिवारी ने किया ।इस अवसर पर चाँद मोहम्मद, हनुमान तिवारी, पप्पू पांडे,अफरोज, रविन्द्र दुबे ,सूर्यमणि दुबे,सोनू तिवारी, संतोष मिश्र,अभिषेक मिश्रा, बड़े चौबे, आदि उपस्थित रहे।

    विशेष संवाददाता जय प्रकाश तिवारी

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad