• Breaking News

    Jaunpur: खेत में कचरा फेंकने को लेकर फावड़े से किया हमला


    सुरेरी। क्षेत्र के कोचारी गांव में खेत में कचरा फेंकने का विरोध करना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया। विवाद के बाद एक पक्ष ने फावड़े से हमला कर वृद्ध को बुरी तरह जख्मी कर दिया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
    सुरेरी थाना क्षेत्र के कोचारी गांव निवासी घनश्याम मौर्य व उनके पड़ोसी एक व्यक्ति से विद्युत पोल गाड़ने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। घनश्याम के परिजनों की मानें तो सोमवार कि सुबह घनश्याम अपने खेत की जुताई कराने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे। इसी दौरान पड़ोस के घर की महिलाओं द्वारा खेत में कचरा फेंकने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। इससे नाराज पड़ोसी के परिजनों ने खेत में पहुंचकर घनश्याम पर फावड़े से हमला कर दिया। जब तक घनश्याम के परिजन मौके पर पहुंचते तब तक पिटाई करने वाले फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों ने मामले की सूचना सुरेरी पुलिस को देते हुए घायल को स्थानीय थाने लेकर पहुंचे। थाने से घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार ने बताया जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad