Jaunpur: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, एक घायल
.jpeg)
केराकत। क्षेत्र के मनियरा मोड़ पर मंगलवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई और बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो यगा। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
केकराकत थाना क्षेत्र के तरियारी गांव निवासी सोनू विश्वकर्मा(14) पुत्र अशोक विश्वकर्मा कक्षा आठ का छात्र था। आय और जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए मंगलवार को दिन में अपने पड़ोस के मनीष विश्वकर्मा(27) के साथ केराकत गया था। फार्म भरवाने के बाद वापस घर लौट रहा था मनियरा मोड़ के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों गिरकर घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया। वहां हालत गंभीर रेख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी सोनू की मौत हो गई। उधर, मनीष की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। सोनू माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
मौत की खबर पाकर बेहोश हो गई मां
सड़क दुर्घटना में सोनू विश्वकर्मा की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया। कुछ देर के लिए तो उसकी मां बेबी विश्वकर्मा बेहोश हो गई। बताया कि सोनू के पिता अशोक भोपाल में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह वहीं हैं। दो संतानों में बड़ी पुत्री नेहा की उम्र करीब 20 वर्ष है। सोनू छोटा था। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी में कक्षा आठ में पढ़ता था।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।