Jaunpur: ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के रोजगार सेवकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार सभागार में बैठक की। चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
अध्यक्षता कर रहे ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम प्रधानों में अधिकांश महिला प्रधान पति या प्रधान प्रतिनिधि ब्लाक पर हावी हो गए हैं। ऐसे प्रतिनिधियों द्वारा ब्लाक कर्मचारियों से अभद्रता की जाती है।
मनरेगा कर्मचारियों पर बिना कार्य कराए भुगतान का दबाव बनाया जाता है। जिससे मनरेगा कर्मचारी और रोजगार सेवक कार्यों में पारदर्शिता लाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। मांग उठाई कि ग्राम रोजगार सेवकों पर फर्जी श्रमिकों की हाजिरी और मस्टरोल भरने का दबाव न बनाया जाए।
सभी ग्राम पंचायतों में 14 वां, 15 वां और 16 वित्त से स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट और रिबोर के नाम से निकाले गए करोड़ों रुपये भुगतान का स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराया जाए। इस मौके पर बृजेश सिंह, शिखा सिंह, निशानाथ, उमाकांत, पंकज शर्मा, अनीता यादव, सुभाष चंद्र, कुसुम सिंह, विनोद, गिरीश आदि रहे।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।