• Breaking News

    जौनपुर में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने भी 58 नव चयनित शिक्षको दिया नियुक्ति पत्र

     Jaunpur Update News

    जौनपुर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं / सहायक अध्यापकों (एल.टी- ग्रेड ) के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के क्रम में जनपद जौनपुर में भी जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिले के 58 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।इस अवसर पर लखनऊ स्थित लोक भवन में चल रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नव नियुक्त शिक्षको के साथ देखा गया। 

    नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा देने का बहुत ही अच्छा माध्यम प्राप्त हुआ है सभी लोग मेहनत एवं लगन से कार्य करें और देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, छात्रो को विषय के साथ अच्छे संस्कार अनुशासन और मेहनत करने की शिक्षा देना भी शिक्षक की जिम्मेदारी होती है।
    जिलाधिकारी ने संदेश दिया कि मन मे दृढ़ इच्छाशक्ति लेकर ऐसा कार्य करें कि जनपद के नाम रोशन हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव, पीडी जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ बीबी सिंह आदि उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad