सो रही नाबालिग अदिवासी लड़की को अगवा कर ले गए बदमाश, दुष्कर्म की आशंका, पीड़िता बोली- जहर पिलाया था
Jaunpur Update News
मध्यप्रदेश के खंडवा में रातभर से गायब 16 वर्षीय लड़की कपास के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। पीड़िता ने कहा कि उसे चार नकाबपोश लड़के उठा कर ले गए थे और फिर जहर पिला दिया है। परिजन ये सुनकर घबरा गए। वे उसे तत्काल जावर के प्राथमिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी, महिला तहसीलदार नाबालिग के बयान लेने पहुंची। फिलहाल, प्राथमिक जांच में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस की पड़ताल जारी है।
दरअसल रविवार को जावर में रहने वाला आदिवासी परिवार 16 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंचा। उन्होंने पुलिस से कहा कि बेटी रात को घर में सोई थी। देर रात 12-1 बजे जागे तो बेटी पलंग पर नहीं थी। तब से हम उसे तलाश रहे हैं। थाना प्रभारी शिवराम जाट ने जब लड़की की उम्र पूछी तो परिजन ने कहा कि वह 17-18 साल की है। इस पर टीआई ने उन्हें आधार कार्ड लाने के लिए कहा।
परिजन जब उम्र से जुड़े कागज लेने घर पहुंचे तो कुछ देर बाद लापता बेटी घर के पास प्रताप के खेत में अचेत हालत में पड़ी मिली । पीड़िता के आसपास उल्टी पड़ी थी और उसकी सांसें भी कम चल रही थी। माता-पिता तत्काल अन्य लोगों की मदद से लड़की को जावर के अस्पताल लेकर पहुंचे। बीएमओ डॉ. योगेश सोनी व स्टाफ ने जब पीड़िता से बात की तो उसने बताया कि रात को चार लड़के उसे जबरदस्ती उठाकर खेत में ले गए थे। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा था। उन्होंने मुझे जहर पिला दिया। जब चैकअप किया तो प्राइवेट पार्ट से खून बहता देख डॉक्टर व स्टाफ ने अंदेशा जताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पीड़िता ने प्राथमिक रूप से यही बयान दिया है कि उसे चार लोगों ने जहर पिलाया है। बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जहर पिलाने का उद्देश्य सहित अन्य सभी बिंदुओं की छानबीन की जा रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।