• Breaking News

    Jaunpur: समाज की सेवा के लिए हर वक्त तैयार है एनएसएस : राज बहादुर यादव #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर । मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय कैंप का आयोजन हुआ जिसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक का सम्मान समारोह रखा गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व समन्वयक डॉ हसीन खान ने की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान समन्वयक डॉ राजबहादुर यादव रहे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व समन्वयक प्रोफेसर डॉ राकेश कुमार यादव रहे।

    सभी अतिथियों का पुष्प एवं बुके देकर प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने स्वागत किया । स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ अब्दुल कादर खान ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना देश के प्रति हर सेवा के लिए तत्पर होती है राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बच्चे अपना सर्वांगीण विकास एवं देश के लिए एक अहम योगदान दे सकते हैं।

    मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना को एक नया आयाम देना है समाज और देश के प्रति सभी स्वयंसेवक एवंम सेविकाओं को हर वक्त तैयार रखना है नई-नई सरकार की योजनाओं के साथ सभी स्वयंसेवकों को उनका लाभ पहुंचाना है।

    विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की पूर्वांचल विश्वविद्यालय ऐसा मात्र विश्वविद्यालय है जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के सबसे ज्यादा स्वयंसेवक और स्वयंसेविका मौजूद है और जो हर आपदाओं में अपना अहम योगदान देते हैं।

    कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ हसीन खान ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना अपने कर्म से आज देश में नाम रौशन कर रही है मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की छात्रा आंचल मौर्य कर्तव्य पथ पर परेड के लिए चयनित की गई है जो हर्ष का विषय है।

    इस मौके पर डॉ कमरुद्दीन शेख,डॉ जीवन यादव,डॉ नीलेश सिंह,डॉ ममता सिंह,डॉ राकेश कुमार बिंद,डॉ प्रेमलता गिरी,डॉ शाहिदा परवीन,अहमद अब्बास खान इत्यादि महाविद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad