• Breaking News

    Jaunpur: स्कूल बस की चपेट से छात्रा की हुई दर्दनाक मौत || #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के हरलालका रोड पर मंगलवार को स्कूल बस की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई जिसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलमगंज निवासी मोहम्मद साबिर की लगभग 8 वर्षीया पुत्री आनाविया जौनपुर पब्लिक स्कूल से पढ़कर ई-रिक्शा से घर जा रही थी। 
    इस समय अचानक भीड़—भाड़ होने के नाते ई रिक्शा में झटका लगा जिसके चलते वह सड़क पर आ गई। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक स्कूल बस की चपेट में आ गयी जिसको देखकर जुटे स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

     बता दें कि शहरी इलाके में जाम की समस्या से जहां निजात नहीं मिल रही है, वहीं दुर्घटना का डर हमेशा बना रहता है। इसी भीड़ के कारण मंगलवार को एक मासूम दुर्घटना की भेंट चढ़ गई। बताते चलें कि जौनपुर के जिलाधिकारी रहे सुभाष एल. वाई ने स्कूल प्रबन्धकों को निर्देशित किया था कि वह अपने स्कूल में बड़ी बसों को हटाकर छोटी बसें लगाएं जिससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिल सके। कुछ दिन तक तो यह निर्देश चला लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद उनका आदेश भी बट्टे खाते में चला गया। शहरी इलाके के कई बड़े स्कूलों द्वारा बड़े वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है जिसके कारण शहर में जाम की समस्या में एक समस्या या भी है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad