Jaunpur: खाद्य उद्योग मेले में लोगों ने सीखा स्वरोजगार के गुण || #JaunpurUpdateNews
उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन ओ. पी. यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने एवं स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए पीएमएफएमई योजना किसी वरदान से कम नही है।
तिलकधारी महाविद्यालय के कृषि प्रसार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नलिन मिश्रा ने युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने, उपभोक्ता आधारित तरह तरह के उत्पादो को बनाने की विधियों के बारे में विस्तार से बताया। राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र वाराणसी के प्रधानाचार्य बी. गौतम ने उद्यमियों को उद्योग लगाने, उद्योग को सफलतापूर्वक संचालित करने, खाद्य उद्योगो में नवाचार हेतु विशेष गुर बताए।
यूपीएसआरएलएम जिला मिशन प्रबंधक शोभी गौर ने महिला उद्यमियों को आगे आने एवं स्वयं सहायता समूहो द्वारा उद्यम जागरुकता अभियान के लिए लोगो को प्रेरित किया।
इस अवसर पर आगंतुको तथा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता ने योजना की समुचित जानकारी दी एवं नवीन उद्योग लगाने तथा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है इस योजना का सभी को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया और कहा कि खाद्यान से सम्बंधित व्यवसाय कभी अथवा किसी भी परिस्थिति में कमजोर नही पड़ती हैं इसलिए इस क्षेत्र में व्यवसाय का शुरू करना सफलता को सुनिश्चित करता है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर के सचिव कुलदीप योगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता, सचिव कुलदीप योगी, कोषाध्यक्ष अनन्या गुप्ता, शशिकांत, स्वेच्छा रानी, उद्यान विभाग से उद्यान निरीक्षक रविन्द्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, भोला प्रजापति, वंशराज प्रजापति, सुभाष सिंह, अभिलाष सिंह, अंशुल चतुर्वेदी, पंकज सिंह, पीयूष सिंह, शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी रामचन्द्र दूबे, चंचल शर्मा, अमरनाथ जायसवाल, सचिन साहू , मंजू पाल, आकांक्षा राय समेत दर्जनो उद्यमी एवं तिलकधारी महाविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा यह सूचित किया गया कि रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने तथा उन्हे जागरुक करने के लिए ऐसे कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक बृहस्पतिवार को लोहिया पर्यावरणीय पार्क में किया जाएगा, जिसमें दुग्ध उद्योग से साथ - साथ बेकरी से सम्बन्धित, दलहन एवं तिलहन उद्योग, पशु एवं मुर्गी चारा उद्योग,
फल आधारित उत्पाद उद्योग, हर्बल उत्पाद उद्योग, मशरूम उत्पादन, मसाला आधारित उद्योग, आचार मुरब्बा सिरका उद्योग सहित बीस अन्य उद्योगो की स्थापना एवं उन्नयन के लिए सरकार द्वारा विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है, उक्त योजना के बारे में विस्तार से जानने के लिए इच्छुक लाभार्थी जिला उद्यान विभाग के आफिस अथवा रोट्रैक्ट क्लब के ऑफिस में सम्पर्क कर सकते हैं।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।